सहारनपुर / उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन ताडा सहारनपुर के निर्देशन मे पूरे जनपद में चल रहे जोर शोर से मिशन शक्ति फेज -4 अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय रामकरण एव सदर थानां प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मोनिका व कई महिला उपनिरीक्षक स्वेता शर्मा ,शिवानी के साथ सहारनपुर पब्लिक स्कूल, सदर बाजार अंतर्गत महिला/बालिका जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस और सरकार की तरफ से महिलाओं की लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई व योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित की गई तथा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध मे जागरूकता हेतु छात्राओं के साथ रैली का भी आयोजन किया गया। पूरे जनपद के थाना क्षेत्र में एसएसपी के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति पेज -4 अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है । वह छात्र-छात्राओं को होने वाली घटनाएं व साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
