सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना सरसावा पलिस व आबकारी विभाग की संयक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियक्त को अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा जनपद सहारनपुर के निर्देशन मे आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव- 2024 के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियन्त्रण, अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन मे जिला आबकारी अधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा सरसावा थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय एव आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह की संयुक्त टीम के एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र सतपाल निवासी ग्राम धनोरा जटान थाना लाडवा जिला यमुनानगर हरियाणा को मुखबिर की सुचना पर नकुड रोड माजरी खुर्द को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 35 पेटी (420 बोतल देशी शराब) व 03 पेटी (36 बोतल अंग्रेजी शराब) हरियाणा मार्का, शराब तस्करी में प्रयोग की जा रही स्विफ्ट कार व एक चाकू नाजायज बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त विक्रम सिंह उपरोक्त के विरूद्ध थाना सरसावा पर मामला कई धाराओं आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट दर्ज में किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं हरियाणा से सस्ते दाम में शराब खरीद कर अपनी गाडी स्विफ्ट डिजायर से चैक पोस्ट पार करा देता हूँ उसके बाद एक व्यक्ति आता है जो मुझसे शराब लेकर चला जाता है। उसका नाम पता मैं नही जानता हूं, यह सब करने से मुझे अच्छा मुनाफा हो जाता है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में रहे।

1:सरसावा थाना प्रभारी सतेन्द्र राय
2:आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चौहान,सहारनपुर
3:उ0नि0 सुभाषचन्द्र थाना सरसावा जनपद सहारनपुर,
4:है0का0 अजय राठी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर।
5:का0 विनित तोमर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights