सहारनपुर / थाना सरसावा पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वाहन चोर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व वाहन चोरी की घटनाओं पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.11.2023 को वादी इकराम पुत्र लतीफ निवासी ग्राम सौहराणा थाना सरसावा, सहारनपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा कस्बा बाजार से वादी की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मामला पंजीकृत किया गया था। जिसमे आज मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा बनखण्डी महादेव मन्दिर के पास सदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण,
1. मुस्तफा पुत्र मूसा नि० मौ० कस्सावान थाना सरसावा सहारनपुर,
2. विकास पुत्र विक्रम नि0 ग्राम इब्राहिमी थाना सरसावा सहारनपुर को मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर अभियुक्त मुस्तफा के घर से 1. फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाईकिल स्प्लेन्डर (सही रजि न0 HR 02 Y 1351), 2. पैशन प्रो मोटरसाईकिल रजि0नं0 UP 11 AJ 3635 व 3. बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP-11 AJ- 4515 व एक फर्जी नम्बर प्लेट को बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय मामला पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय से समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों पैसों के लालच में मोटरसाइकिल करते है तथा नम्बर प्लेट बदलकर मोटरसाइकिल को औने पौने दामों में अनजान व्यक्तियों को बेच देते है। जिससे हम लोगों को अच्छी कमाई हो जाती है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में रहे।
1. व0उ0नि0 नरेश सिंह थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 देवेश कुमार, थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
3. है०कां0 अजय राठी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
4. है0का0 तरुण थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
5. है कां0 नितिन थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
6. का0 विनीत कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर