सरसावा(मनीष अग्रवाल) । थाना क्षेत्र तितपाल गांव में सड़क पर कब्जा करने और कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हुई एक छात्र की मौत प्रकरण में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। क्षेत्राधिकारी नकुड़ ने बताया की उक्त प्रकरण में वादी फारुख पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुण्डा थाना सरसावा जिला सहारनपुर हाल पता ग्राम तीतपाल उर्फ तेल्लीपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर द्वारा एक तहरीर देकर थाने पर चार लोगों पर वादी के भतीजे आहाद पुत्र ताहिर निवासी तीतपाल उर्फ तेल्लीपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर के साथ गाली गलोज कर मारपीट करना शोरगुल की आवाज पर बीच बचाव के लिए वादी का लड़का जुनैद व भतीजी फरहमत के आने पर उनके साथ भी मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले जाने के बाद अस्पताल में मौत हो जाने के सम्बन्ध में अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण गय्यूर पुत्र मीरबाज ,नवीद पुत्र असलम निवासीगण ग्राम कुण्डा का नाम प्रकाश मे आया व मुकदमा उपरोक्त मे धारा बीएनएस की वृद्धि की गयी। इसी क्रम में सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे सोमवार को सरसावा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण बाबर ,मुकर्रम ,शाकिर पुत्रगण नसीरु निवासीगण ग्राम कुण्डा को सड़क किनारे कल्याणपुर जाने वाले रास्ते से
घटना में प्रयुक्त दो लाठी (आलाकत्ल) सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम मे उ०नि०सौरभ यादव, हे०का०सोनू ढाका,है०का० सम्राट सिह,है०का० सुनील कुमार,का० मोहित कुमार थाना सरसावा सहारनपुर रहे ।
