सरसावा(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद की थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रा से छेड़खानी करने वाला व छात्रा व उसके परिवारजनों को जान से मारने की धमकी देने तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी,लूट,डकैती,नकबजनी,छिनैती,गोकशी एंव महिलाओं के विरु्द्ध होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में लिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त व चैकिंग लगातार की जा रही है। थानाध्यक्ष सरसावा विनोद कुमार ने बताया की वीरवार की रात्रि मेरे द्वारा मय फोर्स सरसावा से नकुड़ जाने वाली रोड पर ग्राम माजरी कलां जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। तभी नकुड़ की तरफ से सरसावा की और जाने वाली रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखायी दिया। संदिग्ध व्यक्ति प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर मोटरसाइकिल सवार को रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल रोककर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर हडबड़ी में ग्राम माजरी कंला की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाश द्वारा पुन: जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिनें पैर में गोली लगने से घायलवस्था में तमंचा, कारतूस ,बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान शिवम त्यागी पुत्र सचिन त्यागी निवासी ग्राम सरसोहेड़ी थाना सरसावा सहारनपुर के रुप में हुई। घायल बदमाश को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।गिरफ्तार बदमाश थाना सरसावा पर पंजीकृत छात्रा व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने तथा सोशल मीडिया पर धमकी का वीडियो वायरल करने के मुकदमें का वांछित अभियुक्त है,जिसके विरुद्ध थाना सरसावा व कोतवाली देहात पर शराब तस्करी व जान से मारने की धमकी देने जैसी आपराधिक घटनाओं में कुल चार मुकदमें पंजीकृत है।
