समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर पुलिस ने नकली सामान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान यहां से नामी कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली ट्यूबों का जखीरा बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई ने न सिर्फ स्थानीय बाजार में चल रहे फर्जीवाड़े को उजागर किया, बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और कंपनियों की साख से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.
54 नकली ट्यूब बरामद, प्रथम दृष्टया फर्जी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सीएट कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे 54 ट्यूब बरामद किए, जो पहली नजर में ही नकली प्रतीत हुए. ये ट्यूब ग्राहकों को असली बताकर बेचे जा रहे थे. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर का माहौल बन गया है और कई दुकानें सतर्क हो गई हैं.
