सिंधु जल संधि को लेकर भारत द्वारा लिए गए सख्त फैसले के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा भारत को दी गई युद्ध की धमकियों पर भारत ने दो टूक प्रतिक्रिया दी है।

‘पाकिस्तान की ऐसी गीदड़ भभकियों से… ‘
जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बिलावल के बयानों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “पानी कहीं नहीं जाएगा, जो बोलना है बोलते रहो।” उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान की ऐसी गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर पांच अहम फैसले लिए, जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में रहा सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला। इस कदम के बाद पाकिस्तान की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

“पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा”
बिलावल भुट्टो ने हाल ही में एक बयान में कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि का पालन नहीं करता तो पाकिस्तान सभी छह नदियों पर अधिकार कर लेगा। उन्होंने यहां तक कहा कि “पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा” और भारत को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जल शक्ति मंत्री पाटिल ने कहा कि पाकिस्तान की राजनीति में क्या कहा जा रहा है, भारत उस पर ध्यान नहीं देता। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों का जवाब समय आने पर उचित ढंग से दिया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि सिंधु जल संधि अब बहाल नहीं की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights