सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।
थाना सदर बाजार, सहारनप्र पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाला एक दुकानदार अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा किया बरामद। डीआईजी / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में प्रतिबन्धित चाइनीज मांझे की बिक्री व इस्तेमाल की रोकथाम हेतु लगातार सभी पुलिस टीमो द्वारा चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में वीरवार को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा चैंकिग के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाला एक अभियुक्त सागर पुत्र गुलबहार निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम गलीरा उम्र 24 वर्ष को अभियुक्त के घर के गेट न्यू लक्ष्मीपुरम गलीरा से चाइनीज मांझे बेचता हुआ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे पर कुल 74 चरखी प्रतिबन्धित मांझा बरामद। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर (ए) बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विनोद तेवतिया ,है०का० नितिन तोमर थाना सदर बाजार सहारनपुर रहे।
