ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में कुछ युवकों ने सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि 2 अलग-अलग कारों में बैठे युवक तेज रफ्तार से कार चलाते हुए आधे से ज्यादा शरीर बाहर निकालकर स्टंट कर रहे थे। साथ ही ड्राइविंग सीट का दरवाजा भी खुला हुआ था, जिससे उनकी जान को बड़ा खतरा था। इस वीडियो को देखने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों कारों का भारी चालान काटा। एक कार का चालान ₹63,500 और दूसरी कार का चालान ₹57,500 लगाया गया है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फिर वायरल हुआ खतरनाक स्टंट वीडियो
सूत्रों के मुताबिक, यह कोई पहली बार नहीं है जब नोएडा-ग्रेटर नोएडा इलाके में इस तरह के खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया हो। इसी महीने यहां एक और वायरल वीडियो आया था, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा बाइक तेज रफ्तार से चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता दिखा। वीडियो में लड़की युवक को गले लगाए बाइक पर बैठी थी। इस मामले में भी ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के मालिक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹53,500 का भारी चालान काटा था।

खतरनाक स्टंट से लोगों की जान को खतरा, सख्त कार्रवाई जारी
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि सड़क पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी से ना सिर्फ युवकों की बल्कि आम लोगों की जान को भी खतरा रहता है। पुलिस ऐसे मामलों पर सख्त नजर रखे हुए है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights