श्री अमरनाथ यात्रा के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। एक और तीर्थयात्री की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान बिपिनचंद्र राणा पुत्र भोगीपाल राणा निवासी गुजरात की रूप में हुई है। रजिस्टर्ड यात्री बिपिनचंद्र राणा बालटाल की ओर जा रहा था। उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत थी और लगभग सुबह 08:45 बजे लंबर मैदान में उन्हें मायोकार्डियल इंफार्क्शन का सामना करना पड़ा।
यात्री बिपिनचंद्र राणा को सबसे पहले मेडिकल सहायता केंद्र यात्रा मैदान लंबर ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद आगे के प्रबंधन के लिए एसडीएच बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां एसीएलएस के दिशानिर्देशों के अनुसार तत्काल सीपीआर शुरू किया गया। सभी प्रयासों के बावजूद बिपिनचंद्र को होश में नहीं लाया जा सका और ईसीजी में फ्लैट लाइन दिखाई दी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
