सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बहन की हत्या करने वाला हत्यारोपी भाई गिरफ्तार। मामला दिनाँक 10.12.2023 का है जहाँ वादिया श्रीमती बबीता पत्नी जगमोहन नि० मौ० तेलीपुरा शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर ने थाना स्थानीय पर आकर लिखित सूचना दी कि मेरी पुत्री मुस्कान उम्र करीब 18 वर्ष की मेरे पुत्र आदित्य पुत्र जगमोहन नि० उपरोक्त ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर आदित्य के खिलाफ पुलिस ने मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा प्रारम्भ की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुऐ तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली देहात सतेन्द्र प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात की शेखपुरा चौकी ईचार्ज उ0नि0 गुलाब तिवारी, थाना को० देहात स०पुर ,है0का0 विकास कुमार, थाना को० देहात स० पुर, का0 जयकुमार थाना को० देहात स०पुर
द्वारा मुखविर की सूचना पर अभि० आदित्य पुत्र जगमोहन निवासी मौ० तेलीपुरा शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को पुलिस लाईन गेट के पास सडक से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त आदित्य उपरोक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा शेखपुरा ग्राम को जाने वाले पीर वाले जंगल मे लगे सरकारी हेण्डपम्प के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया कि मैं कक्षा 08वीं तक पढा लिखा हूँ। मेरी बहन और मेरे बीच किसी बात को लेकर अनबन रहती थी मैंने उसको कई बार समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नही मानती थी। जिस कारण में गुस्से में आकर दिनाँक 10.12.23 को मैने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और मै घर से भाग गया तथा तमंचा जंगल में छुपाकर रख दिया। आज मैं अपने बचाव में कोर्ट में वकील से मिलने जा रहा था। जहाँ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
