अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पहुंचे केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि किसानों और शुगर इंडस्ट्री को मालामाल करने वाली गन्ने की शानदार प्रजाति 0238 बीमार हो चुकी है। ऐसी प्रजाति अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। कृषि एवं गन्ना वैज्ञानिक इस प्रजाति को बचाएं और इसके जैसी दूसरी प्रजाति तैयार करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसानों के साथ ही चीनी उद्योग को भी नुकसान उठाना होगा।

बालियान ने कहा कि ये हमारे लिये फक्र की बात है कि पश्चिमी यूपी के खिलाड़ी 14 पदक लेकर आये हैं और ये सभी किसानों के बच्चें हैं। बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की खेल निति का अच्छा परिणाम आ रहा है। पारुल चौधरी ने कहा भी की पीएम मोदी और सीएम योगी खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। बालियान ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश और प्रदेश ने बहुत तरक्की की है। भाजपा सरकार ने हाइवे और एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया है। जिससे दिल्ली जाना आसान हो गया है। पहले 3 से 4 घंटे लगते थे अब 1 घंटे में पहुंच रहे है। जल्द ही आरआरटीएस शुरू होने जा रही है। इसके बाद 45 मिनट में दिल्ली चले जायेंगे। भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश बना दिया है, जो सबसे बड़ी उपलब्धि है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights