ठाणे शहर के एक शैक्षणिक संस्थान के 54 वर्षीय संस्थापक को एक शिक्षिका से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्री नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गुलजारीलाल फडतारे ने बताया कि आरोपी रमेशचंद्र शोभनाथ मिश्रा को बृहस्पतिवार रात हिरासत में लिया गया। अपनी शिकायत में 42 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उसे नौकरी दिलाने के लिए उससे 6 लाख रुपये लिए थे और 2015 से ही उसा यौन उत्पीड़न कर रहा था। मिश्रा ने उसे स्थायी नौकरी देने का वादा भी किया था।

अधिकारी के बताया कि पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क तब किया जब हाल ही में मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ अन्य शिक्षिकाओं की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights