मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के बसी मार्ग पर पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रही ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार मासूम छात्रा की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक समेत चार छात्राएं घायल है।
हादसे में आदमपुर निवासी नाजिम (28) और छात्रा वंशिका (5) की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा ई-रिक्शा चालक तहसीम, छात्रा वर्णिका वैदिका (8), सना (7), जैनब और अलीना घायल हो गई।
