जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर स्थित गरुड़बासा में एक युवती ने शादी का झांसा देकर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी युवती पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

मंगेतर के घर से गहने चोरी करते पकड़ी गई महिला 
पुलिस के अनुसार, पूजा कुमारी ने शादी तय होने के बाद घर में आना-जाना शुरू किया और घरवालों का भरोसा जीतकर अलमारी से करीब 2 लाख 60 हजार रुपये के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद उसने ये गहने साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह स्थित आभूषण विक्रेता अजय कुमार को बेच दिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गहने भी जब्त कर लिए।

कुंवारी बनकर कई युवकों को प्रेम जाल में फंसाती थी महिला 
शिकायतकर्ता सुनील लोहार ने बताया कि युवती की शादी उनके भतीजे से तय थी, इसलिए वह घर में अक्सर आती-जाती थी। इसी दौरान उसने मौका पाकर गहने चुरा लिए। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जांच में पता चला कि पूजा कुमारी केवल एक घर तक सीमित नहीं थी। उसने सुनील लोहार की बहन समेत कई लोगों के गहने भी चुराए थे। पड़ोसियों का भरोसा जीतकर भी उसने उनके जेवरात गायब कर दिए। पुलिस ने आगे बताया कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह अलग-अलग युवकों को शादी का झांसा देकर उनके घरों से जेवरात चुराती थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights