चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद अब दुनियाभर की नजर इसरो के गगनयान मिशन पर है। इसके तहत तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्पेस में भेजे जाएंगे। ये स्पेस में देश का पहला मानवयुक्त मिशन है, ऐसे में इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

वैसे तो ये पूरा मिशन इसरो का है, लेकिन इसमें भारतीय वायुसेना भी उसका पूरा साथ दे रही। उसके ही पायलट इस मिशन को अंजाम देंगे। ऐसे में वायुसेना ने इससे जुड़ा एक खास वीडियो जारी किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए गगनयान को काफी ऊंचाई पर ले जाया जाता है। इसके बाद उसे वहां से ड्राप कर दिया जाता है। फिर गगनयान खुद की बदौलत तय जगह पर सफल लैंडिंग करता है। इसके अलावा इस मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री भी एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दिए।

भारतीय वायुसेना और इसरो ने सुरक्षा कारणों से इस मिशन में शामिल सभी अंतरिक्षयात्रियों की पहचान गुप्त रखी है। ऐसे में वीडियो में भी उनका चेहरा नहीं दिखाया गया।

इस मिशन के 2024 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिससे भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन लॉन्च करने वाला का चौथा देश बन जाएगा।
वैसे तो अंतरिक्ष में सिर्फ तीन ही यात्री भेजे जाएंगे, लेकिन ऐहतियात के तौर पर चार यात्रियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ये सभी रूस में स्पेशल ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु में उड़ान संबंधित जानकारी वाला एक साल का पाठ्यक्रम भी पूरा कर लिया है।

अच्छी बात ये है कि चंद्रयान-3 और आदित्य मिशन की तरह गगनयान भी पूरी तरह से स्वदेशी है। इस यान के ज्यादातर हिस्सों को भारत में ही तैयार किया गया है। हालांकि ट्रेनिंग में रूस ने इसरो की मदद की है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights