मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत क्षेत्र मुजफ्फरनगर की शाखा सिक्का के ग्राहक सुरेशो पुत्री पदम द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्राप्त की गई। सुरेशो पुत्री पदम की बीमारी के चलते निधन हो गया जिससे उनके नॉमिनी कुलदीप कुमार को बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ़ ख़ान एवं शाखा सिक्का के शाखा प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव द्वारा ₹200000 का चेक प्रदान किया गया। साथ ही क्षेत्र मुजफ्फरनगर शाखा जसाला के ग्राहक पूनम देवी पत्नी संजीव द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्राप्त की गई थी पूनम देवी पत्नी संजीव की गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया जिससे उनके नॉमिनी श्री संजीव को बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ़ ख़ान एवं शाखा जसाला के शाखा प्रबंधक सुधीर काम्बोज द्वारा ₹200000 का चेक प्रदान किया गया जिससे उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा शाखा सिक्का एवं शाखा जसाला के ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभों की जानकारी प्रदान की गई एवं लोगों को अधिक से अधिक योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवाहन किया गया।
