लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का तांडव लगातार जारी है, जहां अब राह चलती महिलाएं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके फिरोजपुर रोड का है, जहां मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया और दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता गुरमीत कौर ने बताया कि वह बीते अपने पति के साथ नागपाल रीजेंसी के पास पहुंची थी। जब पीड़िता और उसके पति अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर पैदल आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने अचानक हमला बोल दिया। लुटेरों ने बिजली की फुर्ती दिखाते हुए महिला के हाथ से उसका भूरे (Brown) रंग का पर्स झपट लिया।

पीड़िता ने बताया कि पर्स में करीब 50,000 रुपये की मोटी नकदी, क्रेडिट कार्ड और कई अन्य बेहद जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पलक झपकते ही गलियों में गायब हो गए। पुलिस ने मुद्दई के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि इन शातिर झपटमारों की पहचान की जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights