एनआईए ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में हमला करने वाले वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौर करने वाली बात है कि पिछले वर्ष लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऑफिस पर प्रदर्शन के दौरान हिंसक वारदात हुई थी। इस हिंसा के पीछे के मुख्य आरोपी को एनआईए ने आखिरकार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एनआईए की ओर से बयान जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। जिसमे कहा गया है कि हाउंस्लो के निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो 22 मार्च के विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल था।
एनआईए की जांच में में यह बात सामने आई है कि 19 मर्च और 22 मार्च की घटना बड़े षड़यंत्र का हिस्सा है। इस हमले के पीछे की मंशा लंदन में भारतीय उच्चायोग और इसके अधिकारियों को निशाना बनाना था। मार्च 2023 में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला हुआ था। इस हमले के पीछे की वजह पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई को बताया जा रहा था।
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर लगे तिरंगे को खालिस्तानी समर्थकों ने नीचे उतार दिया था। जिसके बाद इस घटना की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली थी। पहले इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी। गृहमंत्रालय ने यूके के गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद इस मामले की जंच एनआईए को सौंप दी थी।
माना जा रहा है कि 19 मार्च को हुए हमले के पीछे का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा ऊर्प आजाद ऊर्फ रंझोड सिंह है, जोकि खुद को खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स का चीफ बताया है। यह संगठन आतंकी संगठन है। अवतार सिंह की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई थी।