अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब कुछ और ढीली करनी पड़ेगी। रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से लंबी दूरी की ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। यह बदलाव खासतौर पर उन यात्रियों पर असर डालेगा जो मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में लंबी दूरी तय करते हैं।

क्या बदला है?
रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आज से नई किराया व्यवस्था लागू हो गई है। इस बदलाव के तहत:

  • मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-AC क्लास के यात्रियों को अब 1 पैसा प्रति किलोमीटर अधिक किराया देना होगा।
  • AC क्लास में सफर करने वाले यात्रियों से 2 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा वसूले जाएंगे।
  • सुपरफास्ट ट्रेनों में भी किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है।
  • 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, यानी छोटा सफर करने वालों के लिए राहत है।

किन ट्रेनों में लागू होगा नया किराया?
बढ़ा हुआ किराया सभी प्रमुख ट्रेनों पर लागू होगा, जिनमें शामिल हैं:

शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत, तेजस, दुरंतो, हमसफर, गरीब रथ, अंत्योदय, महामना, गतिमान, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस, अमृत भारत, अनुभूति कोच, AC विस्टाडोम जैसी ट्रेनों के सभी कोचों पर नया किराया वसूला जाएगा।

-जनरल, स्लीपर, फर्स्ट क्लास और एसी सभी कैटेगिरी पर लागू होगा नया किराया।
-रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट सरचार्ज और GST में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 क्या पहले से बुक टिकट पर भी बढ़ा किराया देना होगा?
-नहीं। जो टिकट 1 जुलाई से पहले बुक किए गए हैं, उन पर पुराना किराया ही मान्य रहेगा।
-1 जुलाई 2025 और इसके बाद की बुकिंग पर ही नया किराया लागू होगा।

कैसे मिलेगी जानकारी?
रेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि:

-सभी रेलवे स्टेशनों पर घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को नई किराया नीति के बारे में बताया जाए।
-रेलवे स्टेशन पर किराया सूची को अपडेट कर नया चार्ट चस्पा किया जाएगा।

ध्यान रखने योग्य बातें:
-महीने या तीन महीने की पास/कार्ड सुविधा लेने वाले यात्रियों को किराया वृद्धि से राहत दी गई है। उनके लिए पुरानी दरें ही लागू रहेंगी।
-किराया राउंड फिगर में वसूला जाएगा। यानी अगर नया किराया ₹5.04 है तो ₹6 लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights