अजमेर के रेलवे अस्पताल के एक नसिर्ंग ऑफिसर ने दौराई क्षेत्र में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। जीआरपी को प्रारंभिक जांच में मृतक के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। शव का रविवार को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मृतक रेलवे क्वार्टर, रेलवे कॉलोनी, हजारीबाग निवासी हरदेवा राम (30) पुत्र जस्साराम जाट है, जो मूल रूप से ग्राम उचेरिया, गच्छीपुरा, नागौर का रहने
वाला है। वह रेलवे अस्पताल में नसिर्ंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत था।

उसकी वर्तमान में रेलवे अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में नाइट डय़ूटी लगी हुई थी। लेकिन शनिवार देर शाम दौराई क्षेत्र में ब्यावर रेलवे लाइन पर चला गया और लाइन पर आ रही ट्रेन के आगे उसने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर जीआरपी थाना सीआई फूलचंद बालोटिया व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी में मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक अजमेर में पत्नी व दो बच्चों के साथ में निवास करता था।

उसका एक भाई जेएलएन अस्पताल व दूसरा भाई जोधपुर में कार्यरत है। जीआरपी को जांच में मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें उसने लिखा है कि उसने जब से ओला गाड़ी खरीदी है, तब से वह बहुत परेशान हो गया है। इसलिए सुसाइड कर रहा है। उसने लिखा कि उसकी पत्नी को परेशान नहीं किया जाए और उसकी पत्नी को उसके आश्रित के रूप में जोधपुर स्थित डीआरएम ऑफिस में नौकरी दे दी जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights