यूपी के कानपुर की एंटी करप्शन टीम ने एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक जमीनी विवाद मामले में नामजद आरोपी का नाम हटाने के लिए दरोगा ने 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। जानकारी होने पर एंटी करप्शन यूनिट ने प्लान बनाया और दरोगा को घूस लेते हुए रंगेहाथ ही दबोच लिया। 

शिकायत मिलने के बाद सक्रिय हो गई टीम 
बता दें कि नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा अभिनव चौधरी को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस दरोगा ने जमीनी विवाद मामले में नामजद आरोपी का नाम हटाने के लिए दरोगा ने 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। युवक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत मिलने के बाद टीम सक्रिय हो गई। टीम ने प्लान बनाया और दरोगा को फंसाया। नोटों पर फिनोपथलीन पाउडर लगाया गया। श्री राम चौक पर युवक से घूस लेते एंटी करेप्शन टीम ने  दरोगा अभिनव चौधरी को रंगेहाथ दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया। 

दरोगा को किया निलंबित 
एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार करने के बाद दरोगा अभिनव चौधरी को निलंबित कर दिया। दरोगा पहले भी विवादों में रह चुका है। पिछले साल गैंगस्टर गोपाल सचान की पत्नी से नज़दीकी बढाने के चक्कर में दरोगा अभिनव चौधरी की थू थू हुई थी। अब घूस लेते हुए गिरफ्तार हो गए है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights