सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक सच सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक बुजुर्ग ने पहले अपनी ही भाभी की हत्या की और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सेक्टर-14 के मकान नंबर 1120 की है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बुजुर्ग महावीर ने पहले अपनी भाभी आशा की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की और इसके बाद खुद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वारदात सेक्टर-14 स्थित मकान नंबर 1120 में हुई, जहां मृतका आशा ग्राउंड फ्लोर पर अकेली रहती थी, जबकि महावीर अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहता था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

PunjabKesari

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया 

वहीं मौके से पुलिस को दीवार और बेड पर लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महावीर ने अपने भाई बीर सिंह की मौत को हत्या बताया है। सुसाइड नोट में उसने अपनी भाभी आशा, उसकी बहन ऊषा और जीजा दिनेश पर बीर सिंह की हत्या के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि बीर सिंह की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और सेक्टर 27 थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मामले में जानकारी देते हुए सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि सेक्टर 14 के मकान नंबर 1120 में दो शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक बुजुर्ग महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जबकि एक बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights