सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मुकदमें में एक वांछित राहुल बेदी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
दिनांक 24/4/25 को महेन्द्र बाबू गुप्ता, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त राहुल बेदी अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (बेदी ग्रुप) पुत्र स्व० अनिल कुमार बेदी निवासी B/105 गोपाल नगर नुमाईस कैम्प थाना कोतवाली नगर हाल निवासी E/42 माधव नगर नियर काका हलवाई थाना कोतवाली नगर उम्र 42 वर्ष द्वारा अपने 100 अन्य कार्यकर्ताओ व ई-रिक्शा चालको के साथ मिलकर आरटीओ कार्यालय पर ई-रिक्शा के चालान माफ करने, ई-रिक्शा का किराया बढ़ाने व अन्य माँगो को लेकर सडक जाम करके धरना प्रदर्शन किया था आरटीओ कार्यालय पर जबरदस्ती ताला लगा दिया था, जिस कारण कार्यालय में आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा व कार्य सरकार मे भी बाधा उत्पन्न हुई, कार्यालय स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की करके धमकी देने आदि की सूचना के सम्बन्ध में दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना जनकपुरी पर बीएनएस व 7 क्रिमी लॉ एक्ट पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी सतेन्द्र नागर ने बताया कि वीरवार को मुखबिर की सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में 01 वांछित अभियुक्त राहल बेदी अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (बेदी ग्रुप) पुत्र स्वा० अनिल कुमार बेदी निवासी B/105 गोपाल नगर नुमाईस कैम्प थाना कोतवाली नगर हाल निवासी E/42 माधव नगर नियर काका हलवाई थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को अम्बेडकर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहासः –
1.मु0अ0सं0 19/25 धारा 132/289 बीएनएस थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर
2.मु0अ0सं0 145/23 धारा 147/341/353/420/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
3.मु0अ0सं0 260/20 धारा 323/342/354/354ख/380/504/506 भादवि व 3 (1) डी/3 (1) घ/3 (1) द एससी एसटी एक्ट थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
4 मु0अ0सं0 107/25 धारा 196/299/351 (2)/353 (2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मु० नगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-
1.अति० निरी० संजय कुमार, थाना जनकपुरी सहारनपुरा
2.उ0नि0 रनपाल सिंह, थाना जनकपुरी सहारनपुर।
3.है०का0 उस्मान अली, थाना जनकपुरी सहारनपुर।
4.का0 रोहित सैन, थाना जनकपुरी सहारनपुर।