सहारानपुर / राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट आफ टर्न मिली प्रोन्नति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर ने लगाये प्रतीक चिन्ह। आज दिनांक 16.03.2026 को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा वर्ष 2023 में कुशल खिलाड़ी कोटे से आरक्षी पद पर भर्ती हुए तथा राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को आरक्षी पद से उपनिरीक्षक पद पर आउट आफ टर्न प्रोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में उनके कंधों पर उपनिरीक्षक के प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा दोनों खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा कहा गया कि इन खिलाड़ियों ने अपने असाधारण खेल कौशल, अनुशासन एवं समर्पण से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल्कि जनपद सहारनपुर का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की भविष्य में भी ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग तथा देश का नाम रोशन करेंगे तथा अन्य पुलिस कर्मियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। वही आरक्षी से आउट आफ टर्न उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत किए गए खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत है
1.*श्री मानवेन्द्र चौधरी*, तैनाती – पुलिस लाईन सहारनपुर।
वर्ष 2024 में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
2.*श्रीमती मनीषा पाल* तैनाती – पुलिस लाईन सहारनपुर।
वर्ष 2023 में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया।

*कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने तथा खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।*

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights