सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। बुधवार को हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने बैठक में कहा कि आज हमे गर्व हो रहा है। कि हमारी बहादुर भारतीय सेना ने पी ओ के में सर्जिकल स्ट्राइक करके पहलगाम में निहत्थों की हत्याओं का बदला ले लिया ओर आतंकवादियों का खात्मा कर दिया। चौ नीरपाल सिंह ने कैंप कार्यालय पर सदस्यता अभियान की शुरूआत करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक गांव गांव, शहर शहर सदस्यता अभियान चलाओ। साथ साथ ही संगठन का विस्तार और बूथ कमेटिया बनाने का कार्य भी तेजी से मजबूती के साथ होना चाहिए। खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का हमारा लक्ष्य रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव यासीन मलिक, उपाध्यक्ष कमल सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष आरिफ मलिक,आशीष जाटव, रोहित,निशांत,गौरव,आसिफ,मो.सली आदि उपस्थित रहे।
