रायपुर। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 12 स्वर्ण समेत 30 पदक जीतने में सफल रहे, जिसमें 9 रजत और 9 कांस्य पदक भी शामिल हैं। इसके अलावा जालंधर में आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30 पदकों के साथ छत्तीसगढ़ की टीम चौथे स्थान पर रही। इस स्पर्धा में देशभर के 27 से ज्यादा राज्यों के लगभग 1200 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 52 खिलाड़ी शामिल रहे। इसमें रायपुर के खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढ़ के लिए सर्वाधिक 6 स्वर्ण समेत 2 रजत और एक कांस्य पदक जीते हंै। राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश की अंंतरराष्ट्रीय रेफरी पूजा पांडेय और शुभम दास रेफरी की भूमिका निभाई। पदक विजेता खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने बधाई दी है।
विभिन्न जिलों के पदक विजेता खिलाड़ी
रायपुर: हिमांशु बर्मल- 1 रजत, 1 कांस्य पदक, अंबिका पटेल- 1 स्वर्ण पदक, रियशा बाग-1 स्वर्ण व 1 रजत पदक। पुरुष और महिला टीम ने 2-2 स्वण पदक जीते।
कोरबा: चांद साहू-रजत पदक, अशोक साहू- 1 कांस्य पदक। श्रेया शुक्ला- 2 स्वर्ण पदक।
बिलासपुर : सूरज साहू-1 रजत, 1 कांस्य पदक, मोहित राम- 1 कांस्य पदक। तथा महिला टीम इवेंट-1 रजत व किरण साहू- 1 कांस्य पदक।
रायगढ़: गुलाम मो.- 1 रजत पदक। ममता ठाकुर-2 कांस्य, संध्या व खुशी- 1-1 कांस्य पदक।
धमतरी: उदय यादव- 1 स्वर्ण, दुर्गेश यादव-1 स्वर्ण पदक।
सरगुजा: सर्वर एक्का-1 स्वर्ण, अमन जेनिश लकरा- 1 रजत, लकी ठाकुर-1 रजत, विनय सिंह- 1 कांस्य पदक। स्वाति राजवाड़े- 1 स्वर्ण पदक।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights