साल 2017 में यौन शोषण और पत्रकार हत्याकांड के दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बेशक उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है लेकिन ऐसा लगता है कि यह सज़ा अब उनके लिए सिर्फ नाम की रह गई है। पिछले 8 सालों में वह कई बार जेल से बाहर आ चुके हैं। इस बार भी सिर्फ दो महीनों में दूसरी बार उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है।

कब-कब जेल गए राम रहीम?

➤ 25 अगस्त 2017: अपने ही आश्रम की दो साध्वियों से रेप के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया और 10-10 साल की सज़ा हुई।

➤ 11 जनवरी 2019: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप में उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।

PunjabKesari

जेल जाने के बाद से 5 अगस्त 2025 तक राम रहीम ने कुल 2,902 दिनों की सज़ा काटी है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान वह एक साल से भी ज़्यादा वक्त जेल से बाहर खुली हवा में बिता चुके हैं। इस बार मिली 40 दिनों की पैरोल को जोड़ दिया जाए तो वह कुल 375 दिन जेल से बाहर रह चुके हैं।

PunjabKesari

राम रहीम को मिली पैरोल और फरलो की पूरी लिस्ट:

राम रहीम को समय-समय पर कई बार पैरोल और फरलो मिली है। यहां उनकी छुट्टियों की एक पूरी लिस्ट है:

➤ 2020: 20 अक्टूबर को माँ से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल।

➤ 2021: 12 मई, 17 मई, 3 जून और 13 जुलाई को अलग-अलग कारणों से पैरोल मिली।

➤ 2022: 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो और 17 जून को 30 दिन की पैरोल।

➤ 2022-23: अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल और 21 जनवरी 2023 को फिर से 40 दिन की पैरोल।

PunjabKesari

➤ 2023-24: 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 20 नवंबर 2023 को 21 दिन और 19 जनवरी 2024 को 50 दिन की पैरोल।

➤ 2024: 13 अगस्त को 21 दिन और 1 अक्टूबर को 20 दिन की फरलो।

➤ 2025: 28 जनवरी को 30 दिन और 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो।

बता दें कि अब 5 अगस्त 2025 को उन्हें एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिली है। इन बार-बार की पैरोल पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं कि क्या जेल की सज़ा का असल मकसद पूरा हो रहा है?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights