सहारनपुर /श्री आशुतोष रामलीला समिति के तत्वाधान मे गुरुद्वारा रोड से शोभायात्रा एवं दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। वही शोभा यात्रा का जगह जगह पर आमजन व व्यपारियो द्वारा स्वागत किया गया । उसके बाद रामलीला स्थल पर सभी कलाकारों एवं कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वालो को समिति के पदाधिकारियो ने आज मंगलवार को होने वाले रावण के पुतला दहन एवं राम रावण युद्ध से पूर्व सम्मानित किया। समारोह का संचालन समिति के स्वागताध्यक्ष एम पी सिंह चावला ने किया ।जिसमे मुख्य रूप से समिति की और से समिति प्रधान गौरव चौधरी, राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, गौरव पूरी, संजय भसीन, एम पी सिंह चावला, विनय दुग्गल, विजय कुमार,हेमंत अरोड़ा,राजन कक्कड, रवि अरोड़ा, करण मल्होत्रा, दशहरा प्रधान नरेश कुमार, श्री राम रथ सारथी विजय भाटिया, मुकेश मेहता,गुरप्रीत बग्गा,रवनीत बत्रा,अंकुर बत्रा, राजेश मेहता, गौरव वधवा, जनकराज कक्कड, पंकज ग्रोवर, जुग्गी शर्मा, पंकज मलिक सहित प्रसाशनिक, पुलिस अधिकारी, राजनैतिक, व्यापारी नेता, सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि,शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा हज़ारो की संख्या मे लोग परिवारों सहित उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights