मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की पत्रावली में गवाह को अदालत में पेश किया गया। अंतिम बहस के लिए 28 फरवरी की तिथि तय की गई है। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड़ संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुनवाई हुई। सीबीआई बनाम बृजकिशोर की पत्रावली में साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी कराई गई। गवाह यशपाल ने पहुंचकर अदालत में गवाही दी है। विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने सुनवाई की।
