जम्मू कश्मीर में ​राज्यसभा की रिक्त पड़ी हुई चार सीटों के लिए बुधवार को अ​धिसूचना जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों में सत्ताधारी नैशनल कांफ्रैंस और कांग्रेस गठबंधन में हलचल बढ़ गई हैं। 24 अक्तूबर को चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। 90 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 88 विधायक हैं। दो सीटें जिसमें नगरोटा विधानसभा और बडगाम विधानसभा की सीट रिक्त पड़ी हुई हैं। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 28 विधायक हैं। वहीं नैशनल कांफ्रैंस के 42 और कांग्रेस के छह विधायक हैं।

पी.डी.पी. के तीन और आम आदमी पार्टी का एक विधायक हैं। आम आदमी पार्टी का विधायक मेराज मलिक फिलहाल प​ब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत जेल में बंद हैं। सी.पी.आई. और पीपुल्स कांफ्रैंस का एक, एक विधायक हैं और अन्य विधायक निर्दलीय हैं। ऐसे में नैशनल कांफ्रैंस और कांग्रेस का पलड़ा राज्यसभा चुनाव में भारी दिख रहा हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी 28 विधायकों के साथ कम से कम एक राज्यसभा सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर रही हैं।

राज्यसभा चुनाव की अ​धिसूचना जारी होने के बाद भाजपा नेताओं में बैठकों का दौरा शुरू हो गया है। इसी तरह नैशनल कांफ्रैंस और कांग्रेस में भी गहमागहमी बढ़ गई हैं। राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवार जोकि लंबे समय से इस अ​धिसूचना पर नजरें लगाए हुए थे वे भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि पार्टी स्तर पर आगामी दिनों में आ​धिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights