यूपी के आगरा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवती के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। इसमें दो युवक नजर आए। पुलिस ने जांच कर दोनों आरोपियों जुनैद और आसिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस ने अब किशोरी को भी खोज निकाला है और अब उससे बयान दर्ज कराया जाएगा। 

पुलिस ने पीड़िता से की पूछताछ 
पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो युवकों जुनैद और आसिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह घटना आगरा के संजय प्लेस में हुई थी। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और उससे पूछताछ की। पीड़िता हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपनी उम्र 17 साल बताई है। खुद को एससी वर्ग से बताया। उसने बताया कि वह शनिवार को संजय प्लेस आई थी। तभी दोनों युवक मिले। 

ये लालच देकर अपने साथ ले गए आरोपी
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह संजय प्लेस काम से आई थी। तभी दोनों युवक मिले। उसे रुपयों का लालच देकर साथ ले गए। गलत काम किया। जन्माष्टमी होने की वजह से मार्केट बंद था। वह बेसमेंट में ले गए। वहां पर उन्होंने उसके साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद वो काफी डर गई थी, इसलिए सामने नहीं आई। वहीं, पुलिस जांच में ये भी पता चला कि जुनैद ने युवती के साथ रेप किया और वीडियो आसिफ ने बनाया था। वह जुनैद से रुपये लेना चाहता था। 11 हजार ले लिए थे। इसके बावजूद रकम मांग रहा था। न देने पर वीडियो वायरल किया। फिलहाल, पुलिस इन आरोपियों की तलाश करने में लगी हुई है और पीड़िता को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights