सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। पतंजलि योग पीठ के तत्वाधान में आज शांति नगर वार्ड नंबर एक से पार्षद नूतन तोमर के आवास के सामने कार्यक्रम संयोजक प्रदीप बजाज के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन हुआ इस अवसर पर पतंजलि योग पीठ से स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं व्यापारी नेता जयवीर राणा ने संयुक्त रूप से कहा की योग हमें स्वस्थ जीवन शैली सीखाता है । योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। योग हमें तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाने में मदद करता है।योग हमें आत्म जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। इस अवसर पर जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ संरक्षक नरेश कुमार आर्य सहारनपुर प्रभारी बृजमोहन आर्य प्रदीप कुमार बजाज , कपिल बुआ , वीरेंद्र कुमार मोगा, सुनील यशवंत ने योग की जानकारी देते हुए सभी को योग की क्रियाओ को कराया। इस अवसर पर इस अवसर पर जिन बच्चों के द्वारा व्यवस्थित तरीके से योग किया गया उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि परमेंद्र तोमर पार्षद नूतन तोमर कुलदीप सिंह आरोही तोमर टीटू प्रजापति राजीव भोपाल विक्रम ढिल्लों आदि सभी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights