उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब किसान बिना किसी वेरिफिकेशन के 100 क्विंटल से अधिक गेहूं आसानी से बेच सकेंगे। सरकार ने वेरिफिकेशन के झंझट को हटा दिया है। ऐसे में अब किसानों को गेहूं की बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं उठाने पड़ेगी।
