भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में गर्दा उड़ा रहे हैं। शो के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें पवन काफी खफा दिख रहे हैं।
पवन सिंह ने कहा कि वो मौन रहकर भी टीआरपी लाने का दम रखने हैं। दरअसल, गेम में जूनियर्स के कम आंके जाने पर उनकी नाराजगी देखने को मिली।
पवन सिंह कहते हैं, ‘ठीक है जीरो हूं। लेकिन शो में पवन सिंह की क्या वैल्यू है, क्या महत्व है, वो भूलना नहीं चाहिए।’
इसके अलावा एक दूसरे क्लिप में एक्टर नयनदीप संग बातचीत करते दिखे जिसमें वो कहते हैं, ‘तुम 5 घंटे चिल्लाओगे और मैं 30 सेकंड चुप रहकर भी टीवी पर दिखूंगा। तो उस 30 सेकंड की TRP ज्यादा आएगी।’
‘ये मेरा घमंड नहीं। उतनी मेहनत की है।’
बता दें कि शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। मालूम हो कि ये उनका पहला रियलिटी शो है।
