उत्तर भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में तापमान अभी से आसमान छूने लगा है। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर, बुंदेलखंड और यूपी के कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने के आसार है। हालांकि यूपी के लोगों को जल्द ही राहत भी मिल सकती है। अगले 24 घंटे के भीतर यूपी में मौसम करवट लेगा, जिसके चलते कई जिलों में बारिश की संभावना है।

40 डिग्री पहुंचा तापमान

पिछले कई दिनों से यूपी में भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। सोमवार को प्रयागराज, आगरा, झांसी और बलिया में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया था। वहीं, गोरखपुर, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, इटावा और शाहजहांपुर में तापमान सामान्य से अधिक था।

15 जिलों में चलेगी लू

बता दें कि मौसम विभाग ने यूपी के 15 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इस लिस्ट में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, हाथरस, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, हमीरपुर, मैनपुरी, औरेया, जालौन, झांसी, महोबा और ललितपुर का नाम शामिल है।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1909190996740776060&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Futtar-pradesh-weather-update-8-april-2025-aaj-ka-mausam-heat-wave-rain-alert-eastern-up-imd-news%2F1140771%2F&sessionId=0fdb2312254c77a6d181f02fd62757cb3114b102&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

हालांकि उत्तर प्रदेश में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। 24 घंटे के भीतर यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके कारण पुरवाई हवाएं चलेंगी और तराई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

कई जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 9 और 10 अप्रैल को यूपी के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और बस्ती समेत आसपास के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने के आसार है। इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 12 से 13 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights