उत्तर प्रदेश के सात जिले नेपाल सीमा से सटे है। इन जिलों में अवैध रूप से तमाम सरकारी जमीनों को कब्जा कर इन पर मदरसों मजार सहित अन्य धार्मिक स्थल बना दिए गए। इन स्थलों को चिन्हित कर इन्हें सीज और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इनमें यूपी के साथ जिले आते हैं। इनमें बहराइच , बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, पीलीभीत शामिल है। जहां यह कार्रवाई हुई है।
योगी सरकार ने नेपाल की सीमा सटे जिलों में अवैध रूप से बनीं मस्जिदों, मजारों, ईदगाहों और मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पिछले कुछ दिनों में 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया है। जिन जिलों में यह कार्रवाई हुई, उनमें श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, बलरामपुर और लखीमपुर खीरी शामिल हैं।
अवैध अतिक्रमण करने वालों खिलाफ योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
योगी सरकार के निर्देश पर अवैध कब्जा मुक्त अभियान तेजी से चल रहा है। नेपाल सीमा से सटे जिलों सरकार ने अवैध रूप से बनीं मस्जिदों, मजारों, ईदगाहों और मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों में 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर सीज और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है की सीमा क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे। अवैध धार्मिक स्थलों और मदरसों को सीज और बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।
श्रावस्ती में 104 मदरसे एक मस्जिद दो ईदगाह 5 मजार अवैध घोषित
श्रावस्ती में 10 और 11 मई को जिला प्रशासन ने 104 मदरसे, 1 मस्जिद, 5 मजार और 2 ईदगाह को अवैध घोषित किया। इनमें से कुछ को सील कर दिया गया। जबकि एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया।
बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज में अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
बहराइच में 13 मदरसे, 8 मस्जिद, 2 मजार और 1 ईदगाह को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने पाए गए। इनमें से 5 निर्माणों को सील कर दिया गया। जबकि 11 को ध्वस्त कर दिया गया है। कुल मिलाकर, नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में 171 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। सिद्धार्थनगर में शनिवार और रविवार को 4 मस्जिद, 18 मदरसे और एक अन्य निर्माण को अवैध पाया गया। इनमें से 20 को नोटिस जारी किया गया, 5 मदरसों को सील किया गया और 9 को ध्वस्त किया गया है। महाराजगंज के नौतनवा तहसील के ग्राम परसामालिक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे को बंद करवाकर उसकी चाबी पुलिस को सौंपी गई। जिले में अब तक 29 मदरसे और 5 मजारें जो अवैध रूप से सार्वजनिक या निजी भूमि पर बनी थीं। उन्हें ध्वस्त किया जा चुका है। इसी तरह लखीमपुर खीरी पीलीभीत नेपाल से सटे जिलों में अवैध मदरसों धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन हुआ है।