प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं चाहते। बिहार के युवाओं ने भी राजद के झूठ के पिटारे को खारिज कर दिया है। कांग्रेस को भी राजद के वादों पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह राजद के घोषणापत्र की बात भी नहीं करती। 

“RJD-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने”
पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले कुछ वर्षों में बिहार में लाखों भर्तियां हुई हैं, ये भर्तियां पूरी ईमानदारी से की गई हैं जबकि RJD-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है, ये वो लोग हैं जो नौकरी के बदले जमीन अपने नाम करवा लेते हैं, ये खेल खेला गया, कोर्ट ने भी माना और आज ये जमानत पर बाहर हैं। ये जंगलराज के लोग जमानत पर बाहर हैं, ये RJD-कांग्रेस के लोग बिहार के युवाओं को कभी नौकरी नहीं दे सकते।”

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आप याद रखिए जब आपने नीतीश कुमार को यहां मौका दिया, उनके कार्यकाल के शुरुआती 9 साल दिल्ली में RJD और कांग्रेस की सरकार थी। दिल्ली में बैठे इन लोगों ने दिन-रात एक ही काम किया – बिहार से बदला लेना। और उन्होंने लगातार बिहार के विकास में बाधा डाली और नीतीश कुमार को काम करने से रोका… 2014 में जब बिहार में पहली बार डबल इंजन की सरकार बनी, तो हमने बिहार के विकास के लिए तीन गुना ज़्यादा पैसा दिया…”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights