आईएमडी और मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। सुबह और रात में सर्दी बनी रहेगी। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान 25.02 रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान से 1.8 डिग्री अधिक है। देश भर के मौसम के विषय में उन्होंने जानकारी दी। बोले- बीते 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में प्रवेश करेगा। जिसका असर भी तेजी से दिखेगा।
कैसा रहेगा 10 फरवरी का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में ठंड का असर दिखाई पड़ेगा।