मेष : दोपहर तक पेट के लिए सितारा कमजोर, इसलिए खान-पान मर्यादित करना ठीक रहेगा, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
वृष: दोपहर तक अपने आपको झमेलों, पेचीदगियों से बचाकर रखें, ध्यान रखें कि आपसे कोई गलत फैसला न ले लिया जाए, मगर बाद में हालात बेहतर बनेंगे।
मिथुन: सितारा दोपहर तक आमदन वाला, कारोबारी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, फिर बाद में समय नुकसान परेशानी देने तथा विपरीत हालात बनाने वाला बनेगा।
कर्क : आम सितारा मजबूत, सरकारी मामलों में दोपहर तक कदम बढ़त की तरफ रहेगा, फिर बाद में व्यापार कारोबार में लाभ वाला सितारा।
सिंह: इरादों में मजबूती, मोरेल बूस्टिंग भी बनी रहेगी, कामकाजी प्लानिंग-भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी।
कन्या : सितारा दोपहर तक पेट को अपसैट रखने तथा विपरीत हालात बनाने वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर समय बेहतर बनेगा।
तुला: सितारा दोपहर तक कारोबारी स्थिति बेहतर रखने तथा फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग रखने वाला, मगर बाद में समय ढीला बनेगा।
वृश्चिक : सितारा दोपहर तक फिक्र परेशानी तथा मन को उचाट रखने वाला, मगर बाद में कारोबारी दशा सुधरेगी, समय सफलता देगा।
धनु : सितारा दोपहर तक प्रोग्रामिंग को बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में विपरीत तथा तनाव वाले हालात बने रहेंगे।
मकर: आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शुभ कामों में ध्यान
कुम्भ : सितारा दोपहर तक आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव रखेगा, फिर बाद में भी कामयाबी मिलेगी।
मीन: सितारा दोपहर तक व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, फिर बाद में भी समय कामकाजी भागदौड़ में व्यस्त रखने वाला होगा।