सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सहारनपुर मे हत्या व लूट का आरोपी सजायाफ़्ता बदमाश जो मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज करने के लिए भर्ती कराया गया था और मौका पाकर 19 जून को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु पुरस्कार घोषित अपराधी व अवैध शस्त्र रखने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने आज प्रेस वार्ता में बताया की देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल देव एव पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पचास हजार रूपये का पुरस्कार घोषित पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मुसाहिब उर्फ लम्बो पुत्र इल्ताफ निवासी ग्राम महेश्वरी खुर्द थाना को० देहात जनपद सहारनपुर को निर्माणधीन बाईपास ग्राम देवला के पीछे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा ,जिन्दा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मेडिकल जनपद मेरठ पर बीएनएस पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर द्वारा 25,000/- रुपये व तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा 25,000/- रुपये का का पुरुष्कार घोषित किया गया था। वही गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के हत्या के एक मुकदमे में सहारनपुर जिला कारागार में निरुद्ध था तथा जिला कारागार सहारनपुर मे बीमार होने पर इलाज हेतु मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती था इलाज के दौरान दिनाक 19 जून को सुबह के समय मैं मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ से पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। वही इस प्रकरण में एसएसपी सहारनपुर द्वारा दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था , और मेरठ मेडिकल थाने पर मामला भी दर्ज किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights