मेरठ। सदर स्थित बुंदेला बाजार में व्यापारियों ने मंगलवार सुबह दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर जर्जर सड़कों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। दो घंटे धरना प्रदर्शन के बाद व्यापारी कैंट बोर्ड के अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन देने जाएंगे।

घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह 10:30 बजे व्यापारियों ने अपनी दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि लगातार बाजार की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग कैंट बोर्ड के अधिकारियों सेकी जा रही थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़क के जर्जर होने से बाजार में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है क्योंकि ग्राहक नहीं आते। व्यापारियों ने चेतावनी दिया कि यदि उनके बाजार की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights