लखनऊ के आलमबाग पुलिस ने महिला से चेन लूट में बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आलमबाग थाना प्रभारी सुभाष चंद्र की टीम ने इस मुठभेड़ में सफलता पाई है। पुलिस ने मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में गोली मारी है। इस जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। आरोपी पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

UP News: लखनऊ में मुठभेड़, कुख्यात बदमाश सतेंद्र घायल, संगीन धाराओं में दर्ज हैं 40 FIR @news24tvchannel @Uppolice @lkopolice pic.twitter.com/kAFcQwDbxU

— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) July 12, 2025

कब हुई थी फायरिंग? 

3 जुलाई को आरोपी ने एक महिला से चेन छीनी थी। उसे बाद से वह फरार चल रहा था। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि बदमाश सतेंद्र पर पहले से ही 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से तमंचा और लूटी हुई चेन बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, बीती रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने जब उसको आते देखा तो वह देखकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसका पीछा किया। सबको अपनी तरफ आता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी उस पर गोली चलाई, जिसमें उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस उससे जुड़े अलग-अलग मामलों में भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि कहीं उसके साथ कोई बड़ा गैंग तो नहीं जुड़ा है। इसके लिए पुलिस हर तरह से जांच कर रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटा पाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights