मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद के घर से मिली करोड़ों की नकदी पर रोष जताया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कांग्रेस सांसद धीरज साहू की सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग उठाई।

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि झारखंड राज्य से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के एक राज्य सभा सांसद के परिसरों से लगभग तीन सौ करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। किसी के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होना चिंतनीय और गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यह अति संवेदनशील विषय है, ऐसे में इस प्रकरण से जुड़े सभी लोगों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, अचिंत मित्तल, सुधीर खटीक, विनीत कात्यान, सुनील दर्शन, विक्रांत खटीक, हरीश अहलावत मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights