मुजफ्फरनगर में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में 7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ घर के बाहर खेलते समय छेड़छाड़ और रेप का प्रयास किया गया। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर पास की एक फैक्ट्री में ले गया। वहां उसने उसके साथ बुरा काम करने का प्रयास किया। शोर मचने पर आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची ने यह बात अपने परिवार को बताई, जिसके बाद परिवार ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

फरार आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल होकर पहुंचा अस्पताल
इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने कांधला बुढ़ाना मार्ग पर उसकी तलाश शुरू की। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची, तो वह ईंख के खेत में घुस गया। वहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और उसमें आरोपी घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक कारतूस का खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की रहने वाली एक बच्ची के साथ कोई गलत काम किया गया है। परिवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से पता चला कि आरोपी कांधला बुढ़ाना मार्ग पर खड़ा है। पुलिस ने तुरंत वहां पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसकी टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights