मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में करीब 16 फरवरी से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को ठेका दिया गया है। कूडा कलेक्शन के लिए कम्पनी के द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। कम्पनी के द्वारा 55 वार्डों में सुपरवाईजर तैनात किए जा रहे है, वहीं उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
पिछले कई वर्षों से शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूडा नहीं उठ रहा है। एटूजेडा कम्पनी के बाद से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का कार्य बंद है। अब नगर पालिका ने डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का ठेका दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को दिया है। नगर पालिका इसके लिए 14 माह में करीब 12.88 करोड रुपए खर्च करेंगी। उधर कम्पनी के अधिकारी शहर में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन की तैयारियों में जुटे हुए है। करीब 16 फरवरी से शहरी क्षेत्र में यह व्यवस्था शुरू हो सकती है। इसके लिए कम्पनी के द्वारा करीब 60 सुपरवाईजरों की तैनाती की जा रही है। वहीं उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
“दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के द्वारा शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा। 16 फरवरी से यह व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। कम्पनी के द्वारा करीब 60 सुपरवाईजरों की तैनाती की जा रही है।”
डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के लिए नगर पालिका के द्वारा कम्पनी को वाहन उपलब्ध कराए गए है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि कम्पनी को 67 टिपर वाहन और 77 रेहडे डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के लिए हैंडओवर किए गए है। प्रत्येक वार्ड में करीब तीन से चार गाडियां चलेगी।
