मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिले में निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर पर एक और तबादला सूची जारी की है। आदेश के अनुसार, कुल 10 निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए कार्यस्थल पर भेजा गया है।
तबादला सूची के अनुसार, योगेन्द्र शर्मा को क्षेत्राधिकारी फुगाना कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा, विनोद कुमार सिंह को थाना सिखेड़ा से पासपोर्ट सेल, विकास कुमार यादव को थाना छपार से थाना फुगाना, राकेश कुमार को पीआरओ से थाना रतनपुरी, तेज सिंह को थाना रतनपुरी से अपराध शाखा, तथा जय सिंह भाटी को थाना शाहपुर से अपराध शाखा भेजा गया है।
इसके अलावा, उपनिरीक्षक मोहिता चौधरी को एसओजी से थानाध्यक्ष शाहपुर, गजेन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष फुगाना से थानाध्यक्ष छपार, मानवेन्द्र सिंह भाटी को थानाध्यक्ष तितावी से थानाध्यक्ष भौराकलां, और पवन कुमार को थानाध्यक्ष भौराकलां से थानाध्यक्ष तितावी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में एसएसपी मुजफ्फरनगर ने 76 पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला किया था, जिसमें 73 उपनिरीक्षक और 3 निरीक्षक शामिल थे।
