मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात पुलिस व बदमाश के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार क लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश पिछले 4 सालों से फरार चल रहा था। बदमाश के पास से एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।

सीओ खतौली डॉक्टर रविशंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश आपराधिक वारदात करने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना खतौली पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। अलकनन्दा नहर पुल से फुलत रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता नजर आया।

पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़ कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश बाइक से नीचे गिर गया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे दबोच कर अस्पताल पहुंचाया गया। बदमाश की पहचान 15 हजार के इनामी टिन्ने उर्फ बावला निवासी मेरठ के रूप में हुई। टिन्ने पिछले 4 साल से वांछित चल रहा था। उसके पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights