मुजफ्फरनगर। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने सर्किल, थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग की गयी।
आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चैराहों व मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
