मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़कांड को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला भी विभाग की ओर से कोर्ट में पहुंचकर आख्या प्रेषित करेंगे।
शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में छात्र को अन्य बच्चों से पिटवाए जाने के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की विस्तृत रिपोर्ट का अवलोकन किया था। इसके बाद टीम की ओर से दिए गए सुझाव को राज्य सरकार से प्रदेश के विद्यालयों में लागू करने के बारे में जानकारी ली थी। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि कोर्ट ने सभी स्कूलों में जीवन कौशल सुरक्षा एवं संरक्षण के तहत प्रशिक्षण दिलाए जाने के आदेश दिए थे। इसको लेकर सभी परिषदीय और प्राइवेट स्कूलों में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे।
